Friday, July 24, 2015

मिलिए देश के सबसे युवा चार्ट्ड एकाउंटेंट से, उम्र सिर्फ 19 साल

मिलिए देश के सबसे युवा चार्ट्ड एकाउंटेंट से, उम्र सिर्फ 19 साल
नई दिल्ली: होनहार बिरवान के होत चिकने पात। पूत के पांव तो पालने में ही दिख जाते है। यह कहावतें देश के सबसे युवा CA निश्चल नारायणम पर बिल्कुल चरितार्थ होती है। एक होनहार व्यक्ति की क्षमता की पहचान बचपन में ही हो जाती है।

निश्चल नारायणम देश के सबसे युवा चार्ट्ड एकाउंटेंट बन गए है। निश्छल की उम्र सिर्फ 19 साल हैं। निश्छलने सिर्फ 9 साल की उम्र में अपने पिता की कंपनी की बैलेंस सीट में गड़बड़ी ढूंढ निकाली थी। तभी से यह तय हो गया कि निश्छल असाधारण क्षमता के धनी है। निश्छल को मैथमेटिक्स जीनियस के रूप में भी जाना जाता है। 
निश्छल ने सिर्फ 19 साल साल की उम्र में ही ICAI ( द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्ट्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ) की परीक्षा पास कर ली है लेकिन उन्हें ICAI से उसके सदस्य के रूप में संबद्ध होने के लिए अभी दो साल का और इंतजार करना होगा क्योंकि ICAI से संबद्ध होने के लिए किसी भी सदस्य की उम्र सीमा कम से कम 21 साल की होनी चाहिए। तभी निश्छल बैलेंस सीट पर हस्ताक्षर करने के लिए अधिकृत हो सकेंगे।  
निश्छल ने हाल ही में CA परीक्षा पास की है। बताया जा रहा है कि इस परीक्षा को निश्छल ने सबसे कम उम्र में पास किया है जो देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। निश्छल को मैथमेटिक्स जीनियस का भी सम्मान हासिल है। उन्होंने गणित की कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी छाप छोड़ी है और विजेता बनकर देश का नाम रोशन किया है।
निश्छल सबसे कम उम्र में डबल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर का भी खिताब हासिल कर चुके है। साथ ही यंगेस्ट वर्ल्ड मेमोरी चैंपियन का सम्मान भी वह हासिल कर खुद को साबित कर चुके हैं। सेवेन ब्रिलिएंट ब्रेन्स ऑफ द वर्ल्ड (नेशनल चैंपियन द्वारा मान्यता प्राप्त) प्रतियोगिता भी उन्होंने जीती। साथ ही ओस्मानिया यूनिवर्सिटी में सबसे कम उम्र में  B.Com और M.Com की डिग्री हासिल कर उन्होंने इतिहास रच दिया।
Source: ZeeNews

No comments:

Post a Comment